सीहोर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन | डॉ. महेन्द्र सिंह बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत 🚩
सीहोर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, डॉ. महेन्द्र सिंह बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत
सीहोर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को गरिमामय समापन हुआ। समापन सत्र को भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचारधारा, संगठन और सेवा भावना को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के उपयोग सहित कई विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया।
रेपिर्टर रत्ना चौहान
सीहोर
#BJP #Sehore #DeendayalPrashikshan #MPNews #BJPTrainingCamp #MahendraSingh #MadhyaPradesh #PoliticalNews