सिस्टम की बलि चढ़े देवेंद्र गोयल” | श्योपुर में न्याय की मांग को लेकर धरना जारी 🚨⚖️
“सिस्टम की बलि चढ़े देवेंद्र गोयल: भ्रष्ट व्यवस्था पर उठे सवाल, श्योपुर में न्याय की मांग को लेकर धरना जारी”
श्योपुर में सिस्टम की बेरुखी ने एक और जिंदगी लील ली। देवेंद्र गोयल जी ने कल दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि भ्रष्ट और असंवेदनशील सिस्टम द्वारा की गई संस्थागत हत्या है।
एक हँसता-खेलता परिवार प्रशासनिक लापरवाही और व्यवस्थागत कमियों के कारण रातों-रात तबाह हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि महीनों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे देवेंद्र को सिस्टम ने इस कदर मजबूर कर दिया कि उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
आज देवेंद्र गोयल का परिवार न्याय की भीख मांग रहा है, लेकिन बहरे-गूंगे सिस्टम पर कोई असर नहीं। श्योपुर में बाबू जंडेल और स्थानीय लोगों का धरना जारी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और परिवार को मुआवजा नहीं मिलता, आंदोलन खत्म नहीं होगा।
रिपोर्टर रत्ना चौहान के मुताबिक, श्योपुर में तहसीलदार के सामने जहर खाने की पिछली घटना के बाद भी प्रशासन नहीं जागा। एक के बाद एक हो रही ये घटनाएं सिस्टम की पोल खोल रही हैं।
रिपोर्टर रत्ना चौहान
#SystemKiHatya #NyayDoSheopur #DevendraGoyal #BabuJandel #SheopurProtest #Bhrashtachar #PrashasanikLaparvahi #RIPDevendra