आधी रात पुलिसकर्मी की दबंगई का आरोप, नाबालिग से मारपीट का CCTV आया सामने
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
टीकमगढ़ शहर में एक पुलिसकर्मी पर नाबालिग के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना बीती रात करीब तीन बजकर बीस मिनट की बताई जा रही है। आरोप है कि कोतवाली में पदस्थ आरक्षक शत्रुघ्न दांगी एक मुस्लिम परिवार के घर पहुंचे और गेट पर लात मारकर दरवाजा खुलवाया। परिवार के बाहर आने पर उन्होंने घर के एक नाबालिग सदस्य को पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए बाहर ले जाकर मारपीट की।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी की गतिविधियां कैद होने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि नाबालिग के साथ बिना किसी स्पष्ट कारण के अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे वह डरा हुआ है।
परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
रिपोर्टर – प्रशांत सिंह
टीकमगढ़ |
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/