June 11, 2026

रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान की आड़ में नहीं चलेगी बदजुबान

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भोपाल में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने धरने के दौरान लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया और मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और बाबा साहब अंबेडकर के नाम लेने वाली कांग्रेस को संविधान की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति हिंसा भड़काने, आगजनी या अभद्र भाषा का उपयोग करेगा तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन निरस्त होने के मामले को कांग्रेस की आंतरिक गलती बताया और कहा कि इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। शर्मा ने कांग्रेस से संयमित भाषा और लोकतांत्रिक आचरण अपनाने की अपील की।

रिपोर्टर: रत्ना चौहान, भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

सिवनी के प्राचीन सूर्य मंदिर में 12-13 जून को भव्य पंचम पाटोत्सव

Next Post

टीकमगढ़ के बमहोरी गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से युवक की मौत

post-bars

Leave a Comment