पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया जनसंपर्क, लाभार्थियों से किया संवाद
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को राजधानी भोपाल के भीमनगर बस्ती क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और लाभार्थियों से सीधे संवाद कर सरकार की योजनाओं के प्रभाव और जमीनी स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण, सुशासन और विकास की गति को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आम जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चांदनी को शुभकामनाएं दीं और उनकी मेहनत की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी की सफलता प्रदेश के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि कोई विद्यार्थी मेहनत और लगन से आगे बढ़ता है, तो सफलता निश्चित होती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा नहीं आने दी जाएगी और सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने चांदनी के परिजनों से भी बातचीत की और उनकी परिस्थितियों को जाना। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके साथ सेल्फी भी ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग का सशक्तिकरण करना है।
उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्यों का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा और ई-वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने स्वयं ई-स्कूटी चलाकर भीमनगर बस्ती में जनसंपर्क किया और लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।
जनसंपर्क के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कीए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति उपस्थित रहे।
रत्ना चौहान
भोपाल
#MadhyaPradesh #Bhopal #CMDrMohanYadav #PMModi #GaribKalyan #Suशासन #MPNews #HindiNews #BreakingNews #Education #StudentSuccess #VikasYatra #YuvaShakti
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/