June 26, 2026

साइबर सुरक्षा अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ का शुभारंभ, एसपी ने को साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

*सिवनी।* मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से *’साइबर सुरक्षा अभियान सेफ क्लिक 2.0’* का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत सिवनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने एक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

एसपी कृष्ण लालचंदानी ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें और अपनी निजी जानकारी किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ साझा न करें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न तरीकों से ठगी का शिकार बनाते हैं, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग या किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होता है, तो बिना देर किए इसकी शिकायत सिवनी पुलिस अथवा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर करें। समय पर शिकायत मिलने से साइबर ठगी की राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है।

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई तथा लोगों से डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार, समाजसेवी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्राचार्य, कॉलेजों के प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

*रिपोर्ट: प्रशांत श्रीवास्तव, सिवनी*

### *#Hashtags*

#SafeClick2 #CyberSecurity #CyberAwareness #Seoni #MadhyaPradeshPolice #MPPolice #KrishnaLalchandani #CyberCrime #DigitalSafety #1930Helpline #SeoniNews #HindiNews

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

दूरदृष्टि न्यूज़ की खबर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गौवंश परिवहन करते 4 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

‘छात्रों की गूंज’ अभियान से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, कांग्रेस-एनएसयूआई ने जवाबदेही सुधार की मांग की

post-bars

Leave a Comment