दूरदृष्टि न्यूज़ की खबर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गौवंश परिवहन करते 4 आरोपी गिरफ्तार
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
सिवनी। सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दूरदृष्टि न्यूज़ द्वारा दी गई सूचना के बाद की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने हाईवे पर ट्रक को रोककर जांच की और अवैध रूप से गौवंश परिवहन का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक UP-75-DT-0241 उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के नांदेड़ की ओर जा रहा था। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 10 गौवंश को अत्यंत क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांधकर बिना पर्याप्त चारा-पानी के ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। ट्रक के केबिन में तीन और ट्रॉली में एक व्यक्ति बैठा मिला।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गौवंश को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से खरीदा था और उन्हें नांदेड़, महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।
सिवनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में आदेगांव थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे एवं उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गौवंश परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, समय पर सूचना उपलब्ध कराने में दूरदृष्टि न्यूज़ की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही, जिसके चलते यह कार्रवाई संभव हो सकी।
सिवनी से तिलक जाटव की रिपोर्ट
#Seoni #Adegaon #MadhyaPradesh #CowSmuggling #Gauvansh #PoliceAction #BreakingNews #CrimeNews #MPPolice #DurdrishtiNews #HindiNews #TilakJatav
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/