March 20, 2026
सिवनी में ओलावृष्टि से फसल तबाह | किसानों को भारी नुकसान
सिवनी जिले के घंसौर सहित कई क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेत और खलिहानों में रखी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान अब राहत और मुआवज़े की मांग कर रहे हैं।