March 17, 2026

SIR के बाद भी वोटरों के नाम काटने को लेकर के सियासत जारी I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

SIR के बाद भी वोटरों के नाम काटने को लेकर के सियासत जारी है, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी ने अपने वकीलों के साथ निर्वाचन आयोग पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के खिलाफ शिकायत की है। उनका कहना है कि नरेला विधानसभा में जिन लोगों के नाम काटे गए हैं उनको लेकर के झूठी शिकायत मनोज शुक्ला और दिग्विजय सिंह ने की थी, मगर वहां पर किसी भी तरह का किसी भी व्यक्ति का कोई नाम नहीं काटा गया है और इसको लेकर उन्होंने कहा है की निर्वाचन आयोग जल्द ही कार्रवाई करे नहीं तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, आपको बता दें कि इसके पहले मनोज शुक्ला जो की मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ नरेला विधानसभा से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़े थे हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था मगर जब नरेला विधानसभा में SIR किया गया तब यह सामने आया था और इल्जाम लगाया गया था कि नरेला विधानसभा से कई लोगों के नाम काट दिए गए हैं और इसको लेकर दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी, अब इस मामले को लेकर के मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी अपने वकीलों के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे और मनोज शुक्ला व दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की है कि वह एक वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह की मनगढ़ंत और झूठी शिकायतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हम मनोज शुक्ला और दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाएंगे और कोर्ट भी जाएंगे।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट में डेढ़ घंटे सुनवाई I

Next Post

किसानों के नाम पर लूट और धोखा बंद करे सरकार, MSP पर 575 रुपए बोनस दे – कुणाल चौधरी I

post-bars

Leave a Comment