March 24, 2026

TET परीक्षा के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा विरोध | तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | उग्र आंदोलन की चेतावनी I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
छपारा -: पूरे प्रदेश में शिक्षकों के लिए ली जाने वाली TET परीक्षा के विरोध में व्याप्त आक्रोश एवं विरोध की लहर के अविरल क्रम में दिनांक 23 मार्च को विकासखंड के 350 से 400 शिक्षकों ने तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षामंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
1 सितंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले एवं निर्देश के पश्चात अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर TET परीक्षा के विरोध लगातार आंदोलन जारी हैं। प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में ऐसे ही ज्ञापन सौंपे गये है और इसके अगले क्रम में दिनांक 24 मार्च को जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपा जायेगा।
प्रदेश के सभी शिक्षक संघों ने कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान एवं अगुवाई में एक बैनर तले आकर विभिन्नता को एकता में बदलकर इस मुहिम को गति दी है। इसी क्रम में 23 मार्च को विकासखंड के 350 से 400 शिक्षकों ने तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षामंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं एवं याचिका पर सकारात्मक एवं संतोषप्रद कार्यवाही कर पूर्व से नियुक्त शिक्षकों के दौरान TET परीक्षा की अनिवार्यता को रद्द नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की बात कही।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

केवलारी में पार्षदों का अनशन खत्म! SDM के आश्वासन के बाद बड़ा फैसला |

Next Post

छपारा खैरमाई मंदिर में भव्य देवी जागरण | 25 मार्च को होगा आयोजन | खास प्रस्तुति अमन परवाना I

post-bars

Leave a Comment