आश्रम भवन निर्माण में नियमों की अनदेखी
ऐसा है मेरा जनजातीय कार्य विभाग सिवनी, कमीशन बढ़ाओ और काम करो बाकी सब हम देख लेंगे
सिवनी जनजातीय कार्य विभाग द्वारा चंदनवाड़ा में करोड़ों की लागत से आश्रम भवन बनाया जा रहा हैं जिसमें ठेकेदार राजेश डेहरिया द्वारा आश्रम भवन के निर्माण मै शटरिंग में लोहे की प्लेट लगाई गई है जबकि लोक निर्माण विभाग भोपाल द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है BOQ में कि शटरिंग में लोहे की प्लेट प्रतिबंधित है सिर्फ प्लाई लगाने के निर्देश दिए गए हैं
उसके बावजूद भी जन जातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त लालजी राम मीणा एवं एसडीओ जैन के संरक्षण में नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा और विभाग आंख में पट्टी बांधे हुए है
गौरतलब हैं कि जब जनजातीय कार्य विभाग के एसडीओ जैन से इस संबंध बात की तो उन्होंने सहायक आयुक्त लालजी राम मीणा का हवाला देते हुए कैमरे के सामने बात करने से मना कर किया और चंदनवाड़ा
आश्रम भवन के लेंटर मै रोक लगाने की बात कहते हुए SOR का हवाला देते हुए है बात को टालते नजर आए
देखना यह है कि अब लालजी राम मीणा और एसडीओ जैन शटरिंग से लोहे की प्लेट हटवा कर प्लाई लगवाते है या फिर अतिरिक्त लाभ लेकर रोक हटाते हैं