June 5, 2026

“एक पेड़ माँ के नाम 2.O” अभियान के तहत भोपाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित ग्राम पंचायत मंदोरी के बुल मदर स्टेट डेयरी फार्म परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम 2.O” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन शामिल हुए।
कृषि मंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और सतत विकास का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित जीवन की नींव भी हैं।
कृषि मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे।
कार्यक्रम का समापन “हरित भारत – स्वच्छ भारत” के संकल्प के साथ किया गया।

रत्ना चौहान
भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर हेमंत खण्डेलवाल ने किया पौधरोपण

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम चोपड़ा में जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

post-bars

Leave a Comment