February 14, 2026

ऐसा है मेरा जनजातीय कार्य विभाग सिवनी

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

ऐसा है मेरा जनजातीय कार्य विभाग सिवनी हाई कोर्ट के आदेश को दर किनार कर प्राचार्य को क्यों धमकाया गया सहायक आयुक्त लालजी राम मीणा द्वारा।
जानकारी के अनुसार, सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड के सिरमंगनी हाई स्कूल में पदस्थ प्राचार्य पवन यादव का 8 दिसंबर 2025 को स्थानांतरण सिरमंगनी से शासकीय माध्यमिक शाला शिकारा कर दिया गया था। इसके खिलाफ पवन यादव ने जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
मामले की सुनवाई के बाद जबलपुर उच्च न्यायालय ने 8 दिसंबर 2025 के स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए पवन यादव को सिरमंगनी हाई स्कूल में प्राचार्य पद पर यथावत बनाए रखने का आदेश दिया। बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट का आदेश संबंधित विभागीय कार्यालय में जमा भी कर दिया गया था।
इसके बावजूद आरोप है कि विभाग की ओर से आदेश के अनुपालन में कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही, 13 फरवरी को सहायक आयुक्त लालजी राम मीणा द्वारा कार्यालय के एक कर्मचारी के मोबाइल से प्राचार्य पवन यादव को फोन कर कथित रूप से अपशब्द कहे गए और उन्हें धमकाया गया।
इस घटनाक्रम के बाद प्राचार्य पवन यादव ने स्वयं को मानसिक रूप से प्रताड़ित बताया है। फिलहाल मामले में विभागीय पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

जिला पंचायत कार्यालय में हंगामा… महिला सरपंच संगीता यादव धरने पर I

Next Post

“सोलर पंप योजना में किसानों से विश्वासघात? मुकेश नायक का बड़ा खुलासा | Interview with Ratna Chouhan”

post-bars

Leave a Comment