कटनी ढीमरखेड़ा में अनुभूति कार्यक्रम का सफल आयोजन
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
कटनी_ लखन दुबे
एंकर अनुभूति कार्यक्रम 2025-26 वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा का सफल आयोजन
दिनांक 19 जनवरी 2026 को श्रीमान वनमंडलाधिकारी महोदय श्री गर्वित गंगवार सर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा अंतर्गत स्थल शाहडार में अनुभूति कार्यक्रम का द्वितीय कैंप आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया पान के कुल 130 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में श्रीमान विधायक महोदय श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह जी, श्रीमान उप वनमण्डलाधिकारी महोदय श्री सुरेश बरोले जी, तहसीलदार मैडम, थाना प्रभारी महोदय उमरिया पान, जिला महामंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुबे, विधायक प्रतिनिधि हर्ष द्विवेदी, महर्षि विश्वविद्यालय प्रोफेसर पाण्डेय जी, ओ एस डी के.के.त्रिपाठी जी, सहायक प्राध्यापक डॉ नेहा मिश्रा जी, विभिन पत्रकार एवं कर्मचारियों की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सुश्री मंजुला श्रीवास्तव द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान वन परिक्षेत्र अधिकारी ढीमरखेड़ा अजय मिश्रा, वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा का समस्त वन कर्मचारी एवं स्थायी कर्मी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को लगभग 1 किलोमीटर नेचर ट्रेल भ्रमण के दौरान पेड़-पौधे एवं प्रकृति के विषय जानकारी दी गई। वृक्षारोपण का मॉडल तैयार कर वन विभाग द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के विषय में बच्चों को जानकारी दी गई एवं श्रीमान जी द्वारा वन औषधि, प्रकृति, पर्यावरण व अनुभूति कार्यक्रम के विषय में बच्चों को जानकारी दी गई एवं कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता कराकर भी अनुभूति एवं वनों के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में रस्सा खींची का भी आयोजन किया गया जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन कर प्रकृति के प्रति लगाव को जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान रस्सा खींची प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्रीमान विधायक महोदय जी द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित :-
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में
प्रथम पुरस्कार – भावना सोनी
द्वितीय पुरस्कार – जोया रंगरेज
तृतीय पुरस्कार – राजभान सिंह
वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में
प्रथम पुरस्कार – BBCB एंड ग्रुप्स
द्वितीय पुरस्कार – दीपेश एंड ग्रुप्स
तृतीय पुरस्कार – रियांश एंड ग्रुप्स को पुरुस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा गायन, नृत्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा शपथ समारोह एवं राष्ट्गान के साथ अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।