करीब 30 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं को मिली मंजूरी #mpnews
करीब 30 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं को मिली मंजूरी
प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण बैठक में आज लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की निरंतरता संबंधी परियोजनाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वृद्धजन पेंशन, कल्याणी पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग सहित कई अन्य विभागों की योजनाओं को भी हरी झंडी मिली।
सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सीधा लाभ मिलेगा तथा प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
रिपोर्टर तबस्सुम परवीन
भोपाल
#MPNews #CabinetMeeting #Farmers #PensionScheme #WomenAndChildDevelopment #BreakingNews #MadhyaPradesh #GovernmentSchemes #Development