किसानों के साथ धोखा बंद करे सरकार : कमलनाथ
किसानों के साथ धोखा बंद करे सरकार, सम्मान निधि से हटाए गए किसानों को तुरंत जोड़ा जाए : कमलनाथ
। पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना से 3 लाख से अधिक किसानों के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि हजारों किसानों की ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग लंबित होने से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कमलनाथ ने शिवपुरी में गेहूँ उपार्जन भुगतान में हुए साइबर फ्रॉड को भी गंभीर बताते हुए कहा कि किसानों की मेहनत की कमाई ठगों के खातों में जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की।
रिपोर्टर – रत्ना चौहान
भोपाल
#KamalNath #KisanSammanNidhi #MPPolitics #FarmerNews #Shivpuri #CyberFraud #KisanKiAwaaz #MadhyaPradesh #FarmerSupport #BreakingNews