May 25, 2026

गंगा दशमी पर कुण्डेश्वर धाम में चला स्वच्छता अभियान | आज शाम होगी जमड़ार नदी की महाआरती 🌊🪔

गंगा दशमी पर कुण्डेश्वर धाम में चला स्वच्छता अभियान, आज शाम होगी जमड़ार नदी की महाआरती

शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में कुण्डेश्वर धाम मंदिर परिसर तथा नदी के घाटों की सफाई कर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, तहसीलदार श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, जन अभियान परिषद के सदस्यों द्वारा नदी के घाटों की सफाई की गई।
इसी क्रम में आज शाम जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में जमड़ार नदी पर महाआरती का आयोजन किया जायेगा।

लॉकेशन टीकमगढ़ रिपोर्टर प्रशांत सिंह

#जलगंगा_संवर्धन_अभियान #गंगादशमी #कुण्डेश्वरधाम #स्वच्छता_अभियान #महाआरती #टीकमगढ़ #MadhyaPradesh #जलसंरक्षण #श्रद्धा_और_सेवा #CleanRiverCampaign

Prev Post

शिवपुरी में भारतीय मजदूर संघ की नेतृत्व विकास कार्यशाला सम्पन्न | श्रम कानूनों पर हुआ मंथन ✊📚

Next Post

कृष्ण मोहन झा को मिला ‘भारतीय पत्रकारिता रत्न’ सम्मान | दिल्ली में हुए सम्मानित 🏆📰

post-bars

Leave a Comment