छपारा में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक | होली, ईद, रामनवमी पर प्रशासन अलर्ट
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
छपारा थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
छपारा – सिवनी जिले में मार्च एवं अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों को लेकर शुक्रवार, 27 फरवरी को छपारा थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न धर्मावलंबी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को धुरेड़ी (रंगोत्सव) के आयोजनों पर विशेष चर्चा की गई। सभी उपस्थित लोगों ने पर्वों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और खुशी के साथ मनाने की अपील की। साथ ही, पर्वों के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया।
बैठक में ईद-उल-फितर के अवसर पर ईदगाहों में साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने, रामनवमी पर ज्वारे विसर्जन हेतु घाटों की सफाई और जुलूस व्यवस्था, महावीर जयंती, हनुमान जयंती सहित अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण और समन्वयपूर्ण ढंग से मनाने पर भी चर्चा की गई।
शांति समिति ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे आगामी पर्वों में आपसी सहयोग और सहयोगपूर्ण वातावरण बनाए रखें, ताकि जिले में हर पर्व खुशी और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।
उक्त बैठक में छपारा थाना प्रभारी खेंमेंद्र कुमार जैतवार,नायब तहसीलदार रामसेवक कौल, नगर परिषद छपारा अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही जहां त्यौहारों की दिनांक एवं उनके आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
प्रशांत श्रीवास्तव की रिपोर्ट
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/