June 26, 2026

‘छात्रों की गूंज’ अभियान से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, कांग्रेस-एनएसयूआई ने जवाबदेही सुधार की मांग की

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

*’छात्रों की गूंज’ अभियान से शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कांग्रेस-एनएसयूआई ने जवाबदेही और सुधार की मांग की*

*भोपाल।* देश की शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन की खामियों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में *”छात्रों की गूंज”* अभियान के तहत प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं ने छात्रों के अनुभव साझा कर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और व्यापक सुधारों की मांग उठाई।

प्रेस वार्ता में सांसद इमरान मसूद, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अंशुल त्रिवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पन्ना के छात्र लक्ष्य मिश्रा और खंडवा की नीट अभ्यर्थी खुशी ने अपनी समस्याएं साझा कीं। लक्ष्य मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनकी उत्तर पुस्तिका के कई प्रश्नों का मूल्यांकन नहीं किया गया, जिससे उनके अंक कम हो गए और उन्हें न्याय नहीं मिला। वहीं नीट अभ्यर्थी खुशी ने कहा कि दो वर्षों की कड़ी मेहनत के बावजूद परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विवादों ने उनके मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के सपनों को प्रभावित किया।

सांसद इमरान मसूद ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने, पेपर सेटिंग से लेकर परीक्षा केंद्रों तक स्वतंत्र ऑडिट कराने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि परीक्षा घोटालों और पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी के लिए सुलभ और निःशुल्क बनाने की आवश्यकता भी बताई।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि अभियान के तहत अगले 40 दिनों में 28 शहरों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। 9 अगस्त को दिल्ली में “शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ” अभियान के तहत छात्र चार्टर जारी करने की भी घोषणा की गई।

*रिपोर्ट: रत्ना चौहान, भोपाल*

### *#Hashtags*

#Bhopal #StudentsKiGoonj #Education #NEET #PaperLeak #NSUI #Congress #JituPatwari #ImranMasood #EducationReforms #ShikshaBachao #FutureOfStudents #MadhyaPradesh #HindiNews

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

साइबर सुरक्षा अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ का शुभारंभ, एसपी ने को साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

post-bars

Leave a Comment