March 2, 2026

छुई CPL टूर्नामेंट 2026 | शुभम इलेवन बनी चैंपियन | ₹51,000 का पुरस्कार और भव्य समापन समारोह I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

*सिवनी।* जिले के ग्राम छुई में आयोजित सीपीएल (छुई प्रीमियर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार 1 मार्च को समारोहपूर्वक भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में शुभम 11 ने इमरान 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में केवलारी से नगर परिषद उपाध्यक्ष शिव चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत छुई के सरपंच अफरोज खान ने की। विशेष अतिथि के रूप में फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष संजीव अवधिया, पत्रकार संघ अध्यक्ष रफीक खान, फ्रेंड्स क्लब कोषाध्यक्ष राजेश मोदी, अधिवक्ता पवन यादव एवं पत्रकार रामनरेश दुबे मौजूद रहे।

आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों का पंजीयन कर टीमों की बोली प्रक्रिया के माध्यम से गठन किया गया था। टूर्नामेंट की शुरुआत 21 फरवरी से हुई थी, जिसमें कुल 10 टीमों को दो पूल में बांटकर मुकाबले कराए गए। 28 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें शुभम इलेवन ने जुनैद 11 को और इमरान 11 ने बॉबी फैसल 11 को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में शुभम 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इमरान 11 को हराया। विजेता टीम शुभम 11 को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹51,000 एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता इमरान 11 को ₹21,000 की राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छुई के उपसरपंच संजय ठाकुर, पंच साकिर खान (प्यारे भाई), पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बराती लाल ठाकुर, तबरेज खान, लालू भाई बाम्हनवाड़ा, जफर खान, सुरेंद्र तिवारी, आसिफ खान, अरहम खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

*रिपोर्ट: प्रशांत श्रीवास्तव*

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

MP में टेंडर घोटाला? | जल संसाधन विभाग में ‘परसेंटेज राज’ का आरोप | कांग्रेस का बड़ा खुलासा

Next Post

रंगों में घुला प्यार और विश्वास | दूरदृष्टी न्यूज़ का खास होली संदेश | Happy Holi 2026

post-bars

Leave a Comment