जिला अस्पताल में ऑटोमेटिक सफाई मशीन का शुभारंभ
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
रायसेन जिला अस्पताल में स्वच्छता सुधार के लिए ऑटोमेटिक फ्लोर क्लीनिंग मशीन का शुभारंभ किया गया। सीएमएचओ और सिविल सर्जन की मौजूदगी में शुरू हुई इस पहल पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या मशीन का नियमित उपयोग होगा या यह सिर्फ उद्घाटन तक ही सीमित रह जाएगी। पहले भी कई आधुनिक मशीनें उपयोग के अभाव में स्टोर रूम तक सिमट चुकी हैं।