जिला पंचायत बाथरूम में संदिग्ध मौत
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
टीकमगढ़ में जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में पदस्थ स्टेनो प्रदीप चतुर्वेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार शाम से लापता प्रदीप का शव गुरुवार सुबह जिला पंचायत कार्यालय के बाथरूम में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।