June 11, 2026

टीकमगढ़ के बमहोरी गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से युवक की मौत

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमहोरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बस ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सोना कंपनी की बस से हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर प्रशांत सिंह
टीकमगढ़

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान की आड़ में नहीं चलेगी बदजुबान

Next Post

सीधी में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर पुतला दहन

post-bars

Leave a Comment