तंबाकू विवाद में किसान की हत्या
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में तंबाकू को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी साहिब सिंह परमार को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की है। घटना मझगुवा गांव के खेत में हुई थी, जहां फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।