February 19, 2026

दतिया में हाई वोल्टेज ड्रामा! अवैध शराब से परेशान युवक थाना परिसर के वायरलेस टॉवर पर चढ़ा

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

दतिया। भांडेर नगर में अवैध शराब बिक्री से परेशान एक युवक ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए भांडेर थाना परिसर में लगे वायरलेस टॉवर पर चढ़कर हंगामा कर दिया। युवक का आरोप है कि मोहल्ले में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिसकी शिकायत वह कई बार थाना प्रभारी से कर चुका था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के दौरान युवक को टॉवर पर चढ़ते देख पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के साथ-साथ क्षेत्र में जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं, जिससे आमजन परेशान हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पुलिस से निराश होकर अपनी बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। काफी समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

MP बजट: गांवों की चमकेगी किस्मत! ₹40,002 करोड़ का महा-प्लान, पंचायतों और रोजगार की बल्ले-बल्ले

Next Post

सिवनी में शिक्षक पर बच्चों से मारपीट का आरोप | ग्रामीणों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग |

post-bars

Leave a Comment