June 11, 2026

दिग्विजय सिंह का आरोप: खरीद-फरोख्त में नाकाम रही BJP, इसलिए खेला नया दांव

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस द्वारा आयोजित एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त और जोड़-तोड़ की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को निरस्त कराने का रास्ता अपनाया।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हुई है और आज नियम-कानून तथा संविधान की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य पर संकट का मुद्दा भी उठाया। सिंह ने कहा कि कांग्रेस को यह लड़ाई अब जनता के बीच जाकर लड़नी होगी और सरकार की नीतियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर जन-जन तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि यदि चुनाव आयोग न्यायपूर्ण फैसला देता है तो कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट होकर मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में खड़े होंगे। साथ ही उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, किसानों, मजदूरों और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

रिपोर्टर: रत्ना चौहान, भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

मप्र की ‘सुगम बस सेवा’ 1 अगस्त से शुरू, किराया होगा सिर्फ ₹1.25 प्रति किमी

Next Post

भाजपा के तीनों नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों ने लिया निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा में दिखा उत्साह

post-bars

Leave a Comment