January 23, 2026

पत्रकारों से अभद्रता का आरोप, कोतवाली एस.आई. पर घिरा मामला

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
टीकमगढ़: एस.आई. राजवीर सिंह के खिलाफ पत्रकारों का ज्ञापन

टीकमगढ़ थाना कोतवाली में पदस्थ एस.आई. राजवीर सिंह पर पत्रकारों से अभद्रता और कवरेज में बाधा डालने के आरोप लगे हैं। इसी को लेकर जिले के पत्रकारों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और आईजी के नाम ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा।

पत्रकारों का आरोप है कि कवरेज के दौरान मोबाइल कैमरा बंद कराने का दबाव बनाया गया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। एक घटना में पत्रकार से कहा गया कि “घर ले जाकर वीडियो बनाओ, थाने में नहीं।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। एसडीओपी द्वारा एक सप्ताह में जांच कर कार्रवाई की बात कही गई है।

Prev Post

चर्चा कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण ढोलपुरे मौनी अमावस्या अवसर पर आस्था से जुड़े शंकराचार्य महाराज

Next Post

कटनी ढीमरखेड़ा में अनुभूति कार्यक्रम का सफल आयोजन

post-bars

Leave a Comment