June 6, 2026

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एनसीआरबी 2024 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में दहेज हत्या के 450 मामले और घरेलू हिंसा के 7514 मामले दर्ज होना चिंताजनक है।
पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार “नारी सम्मान” के नारे तो देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, जहां मुरैना और ग्वालियर में दहेज हत्या व घरेलू हिंसा के कई मामले सामने आए हैं।
उन्होंने सरकार पर प्रचार और इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का भय नहीं रह गया है और पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए भटक रही हैं।
कांग्रेस ने मांग की है कि सभी मामलों की विशेष समीक्षा हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

रत्ना चौहान
भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

ब्रिटिश कालीन पुल की हालत बदहाल, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ा खतरा

Next Post

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने के विरोध में NSUI का सद्बुद्धि हवन, विरोध तेज

post-bars

Leave a Comment