बसंत पंचमी पर छपारा में गायत्री परिवार का भव्य यज्ञ आयोजन
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सिवनी जिले के छपारा स्थित गायत्री शक्ति पीठ में हवन-पूजन और यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के आध्यात्मिक जन्मदिन के उपलक्ष्य में भी आयोजित किया गया। यज्ञ के पश्चात भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।