June 18, 2026

भर्ती नहीं किया, महिला की मौत? टीकमगढ़ जिला अस्पताल पर गंभीर आरोप

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

टीकमगढ़ जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। ग्राम असतोंन की 54 वर्षीय राधाबाई अहिरवार की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि महिला की तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने भर्ती करने के बजाय दवाइयां लिखकर घर भेज दिया। आरोप है कि अस्पताल से लौटते समय स्टेट बैंक चौराहे के पास महिला की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।

क्या समय पर भर्ती और इलाज से महिला की जान बच सकती थी? इस सवाल का जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा।

📍 टीकमगढ़ | रिपोर्टर: प्रशांत सिंह

#Tikamgarh #DistrictHospital #MedicalNegligence #BreakingNews #TikamgarhNews #MPNews #HospitalNegligence #JusticeForRadhabai #madhyapradesh

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

जनजातीय गौरव, देश की शान” – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Next Post

RSS की जवाबदेही पर फिर गरमाई सियासत, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

post-bars

Leave a Comment