March 31, 2026

भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन! महंगाई के खिलाफ बीन बजाकर सरकार पर निशाना |

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

आज जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहे पर केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और 1 अप्रैल से बढ़ाई गई बिजली दरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से “सरकार रूपी सोई हुई भैंस” को जगाने के लिए बीन बजाई, ताकि जनता पर पड़ रही कठिनाइयों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।
महंगाई की स्थिति को उजागर करने के लिए कट-आउट और “महंगाई की प्रदर्शनी” के माध्यम से जनता की परेशानियों को प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री के नाम SDM महोदय को ज्ञापन सौंप कर बड़ी हुई बिजली की दरों एवं महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कार्यकारी अभिषेक शर्मा, प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण अशोक मारण, राहुल राठौर, दीपू तोमर, सुशील प्रजापति, घनश्याम लालवानी, सोनू तोमर, मिलिंद खंडेल, ओम प्रकाश रजक और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर ने सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के प्रभाव के प्रति जनता को जागरूक करने का प्रयास किया।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

उमंग सिंघार का बड़ा बयान! छात्र संघ चुनाव जरूरी, युवा नेतृत्व से मजबूत होगा लोकतंत्र | MP Politics

Next Post

महावीर जयंती की शुभकामनाएं I

post-bars

Leave a Comment