भोपाल में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च | जीतू पटवारी और उमंग सिंघार की बड़ी मांग
महिला आरक्षण और नीतियों को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भोपाल में प्लेटिनम प्लाज़ा से रोशनपुरा तक विशाल पैदल मार्च निकाला।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari और नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा और विधानसभा में 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी और अन्य नेताओं ने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।