June 1, 2026

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह भंडाफोड़

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
मंदसौर। मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर लगभग 20 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 चारपहिया वाहन, 7 मोबाइल फोन, नकदी सहित कुल 20 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में सक्रिय था और बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस अब गिरोह की सप्लाई चेन, वित्तीय नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य सहयोगियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।
इस उल्लेखनीय कार्रवाई पर पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा ने मंदसौर पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।

मंदसौर से रत्ना चौहान की रिपोर्ट

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

बांधवगढ़ के जंगल में टाइगर “तारा” का हुआ दीदार, पर्यटकों में खुशी की लहर

Next Post

2 साल बाद अंबेडकर चौराहे से बस स्टैंड तक सड़क का भूमिपूजन, जनता बोली – अब काम पूरा भी हो

post-bars

Leave a Comment