सिंधिया कांग्रेस में लौटे तो पार्टी छोड़ दूंगा” | अजय सिंह राहुल भैया के बयान से MP की राजनीति गरम
“सिंधिया कांग्रेस में लौटे तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा” — अजय सिंह राहुल भैया का बड़ा बयान
मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोबारा कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो वह कांग्रेस पार्टी छोड़ देंगे। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है।
राहुल भैया के बयान को कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं और अब इस पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
रिपोर्टर – रत्ना चौहान
भोपाल
#AjaySinghRahulBhaiya #JyotiradityaScindia #Congress #MPPolitics #BreakingNews #PoliticalNews #MadhyaPradesh #Scindia #RahulBhaiya #TrendingNews #HindiNews #ViralNews #MPNews #Politics #TodayNews