March 11, 2026

सिवनी : कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब से भरी बुलैरो वाहन को किया जप्त , आरोपी कमल मानाठाकुर गिरफ्तार I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब से भरी बुलैरो वाहन को किया जप्त आरोपी कमल मानाठाकुर गिरफ्तार
लेकिन कोहका शराब दुकान के ठेकेदार को कार्यवाही से बचाया गया

सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे जिसके चलते
कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरूध्द लगातार कार्यवाही की जा रही हैं
सिवनी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिनांक 08 मार्च, 2026 को कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी कर रहे कुख्यात शराब तस्कर कमल मानाठाकुर को धर दबोचने में सफलता हासिल की।
मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर छिन्दवाड़ा रोड़ द ग्रेड रॉयल होटल के सामने पहुंचकर घेराबंदी कर छिंदवाड़ा की तरफ से आ रही बिना नम्बर की सफेद रंग की बुलैरो वाहन को चैक करने पर बुलैरो वाहन से कार्टून में कुल 339 लीटर शराब जप्त कर
शराब तस्कर कमल मानाठाकुर गिरफ्तार किया गया
तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया
गौरतलब हैं कि
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी द्वारा प्रेस नोट में बताया गया कि
शराब कहां से लाई जा रही थी इसके संबंध में पता किया जा रहा है।
जबकि
प्रेस के सूत्रों की माने तो शराब
मेसर्स आनंद बघेल ग्रुप की कोहका शराब दुकान से लाई जा रही थी
और थाना प्रभारी सतीश तिवारी
शराब ठेकेदार को बचाते हुए ठेकेदार पर कार्यवाही नही की

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

PM मोदी का एक फोन कॉल खत्म कर सकता है इज़राइल-ईरान विवाद? UAE दूत का बड़ा बयान

Next Post

सिवनी : महामंत्री पद को लेकर टकरार I सिवनी भाजपा मै घमासान I

post-bars

Leave a Comment