March 11, 2026

स्लीमनाबाद स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग | ग्रामीणों का रेल रोको आंदोलन, आश्वासन के बाद शांत |

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

स्लीमनाबाद स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों का रेल रोको आंदोलन, आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

कटनी जिले के स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रेल रोको आंदोलन की तैयारी करते हुए स्टेशन परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।

सभी ग्रामीण में जबलपुर-अंबिकापुर सिंगरौली इंटरसिटी और जबलपुर-चित्रकूट एक्सप्रेस का स्लीमनाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होने को लेकर भारी नाराजगी देखी गई।स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन और पुलिस पहले से ही सतर्क रहा। स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी का भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ग्रामीणों को बैरिकेड लगाकर स्टेशन के बाहर ही रोक दिया गया।
इस दौरान ग्रामीणों और रेलवे अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा चली, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। अधिकारियों द्वारा जल्द ही मामले पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया तो वे दोबारा बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

टीकमगढ़- पुलिस में चयनित बेटियों का सम्मान V Club ने अंजलि विश्वकर्मा और वर्षा यादव को किया सम्मानित

Next Post

MP TOP 10 Breaking News : गैस की बुकिंग प्रभावित I व्यक्ति की हत्या I गेहूं खरीदी की प्रक्रिया शुरू

post-bars

Leave a Comment