October 6, 2026

आंधी-बारिश से खेतों में गिरी मक्का की फसल, छपारा क्षेत्र में किसानों के नुकसान का जायजा

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

आंधी-बारिश से खेतों में गिरी मक्का की फसल, छपारा क्षेत्र में किसानों के नुकसान का जायजा

केवलारी विधानसभा क्षेत्र के छपारा सहित आसपास के कई ग्रामों में तेज हवा, बारिश और आंधी-तूफान के कारण मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल गिरने के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया और किसानों से मुलाकात कर फसल नुकसान की जानकारी ली गई।
इस दौरान राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से भी चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों से फसल क्षति का उचित और निष्पक्ष सर्वे कराने तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा और बीमा राशि दिलाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
गोहना, पिंडरई, सिमरिया, परासिया, सुआखेड़ा, पिपरिया, पायली खुर्द, पायली कला, बाम्हनवाड़ा, बिछुआ, छपारा कला, छपारा खुर्द, खैरी, जूनापानी, खुर्सीपार, मल्हांवाड़ा, देवरी, गंगई, अकलमा, मोहली, सागर, ताखला और कोंडियामाल सहित आसपास के प्रभावित गांवों में फसल नुकसान का जायजा लिया गया।
मौके पर तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के अधिकारी, ग्राम सरपंच, सचिव और ग्राम सहायक मौजूद रहे। किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और नुकसान के अनुसार राहत की मांग की।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाब साहू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जयकेश सिंह पटेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष आरिफ पटेल, सिहाब मोहम्मद खान, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अफाक खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रभावित किसानों ने उम्मीद जताई कि सर्वे के बाद उन्हें नियमानुसार राहत और बीमा राशि मिल सकेगी।

प्रशांत श्रीवास्तव
छपारा
#Chhapara #Seoni #Keolari #Kisan #CropDamage #MaizeCrop #Farmers #MadhyaPradesh #KisanNews #CropInsurance #DoordrastiNews
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

कमला नगर में देर रात कार आग के हवाले, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Next Post

हरसूद में रानी दुर्गावती जन्मोत्सव कार्यक्रम, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस और काष्ठ लाभांश का अंतरण

post-bars

Leave a Comment