June 9, 2026

छपारा में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

सिवनी जिले के छपारा में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन कराटे के प्रमुख एवं मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। परीक्षा का संचालन सिवनी के मुख्य प्रशिक्षक एन.एस. प्रजापति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुबह सांदीपनि विद्यालय ग्राउंड में खिलाड़ियों को कराटे के विभिन्न दांव-पेचों का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं दोपहर बाद काता, कुमिते, पंच तकनीक और सेल्फ डिफेंस की विशेष ट्रेनिंग कराई गई। इसके बाद येलो बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक के खिलाड़ियों की परीक्षा ली गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर खिलाड़ियों के माता-पिता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सफलतापूर्वक बेल्ट प्राप्त करने पर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

प्रशांत श्रीवास्तव
छपारा

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

ऑपरेशन मुस्कान से लौटी परिवारों की खुशियां, एक सप्ताह में 8 गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया

Next Post

समय पर सीपीआर, बच गई जिंदगी, मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण

post-bars

Leave a Comment