टीकमगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों का नेटवर्क सक्रिय, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका असर टीकमगढ़ जिले में होता नहीं दिखाई दे रहा है, छोटी छोटी दुकानों में यह झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं, मरीज चाहे उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार से पीड़ित हो या फिर अन्य कोई बीमारी से, सभी बीमारियों का इलाज यह झोलाछाप डॉक्टर करने को तैयार हो जाते हैं, जिला मुख्यालय के पास स्थित पठा गांव में एक बंगाली डॉक्टर निरंजन विश्वास पिछले 32 सालों से लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है, वही लोगों का कहना है की इनकी प्रशासनिक तंत्र में अच्छी पकड़ होने के कारण इन पर कोई कार्यवाही नहीं करता है, झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज के कारण होने वाली मौतों के बारे में अगर देखा जाए तो पिछले एक साल में लगभग आधा दर्जन लोगों की जान गई है, अब सवाल यही उठता है की आखिर प्रशासन कब जागेगा, अगर किसी मरीज की जान गई तो जिम्मेदारी किसकी होगी, झोलाछाप डॉक्टरों की या फिर मौन बैठे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की।
– टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों का कारोबार खुलेआम फल फूल रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का फायदा उठाकर ऐसे झोलाछाप डॉक्टर लोगों की मजबूरी को अपना व्यवसाय बना रहे हैं, बिना किसी मान्यता और चिकित्सकीय डिग्री के ये कथित डॉक्टर लोगों का इलाज कर रहे हैं, हैरानी की बात यह है की जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित पठा गांव में एक बंगाली डॉक्टर पिछले 32 सालों से लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है, ग्रामीणों के अनुसार उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार से लेकर अन्य बीमारियों तक का इलाज यहीं किया जाता है, मरीजों को दवाइयां देने से लेकर इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, सबसे बड़ा सवाल यह है की आखिर स्वास्थ्य विभाग की नजर इन झोलाछाप डॉक्टरों पर क्यों नहीं पड़ रही है, 32 सालों से संचालित इस क्लीनिक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े करता है।
वाईट-1- निरंजन विश्वास (झोलाछाप बंगाली डॉक्टर)
वाईट-2- घनश्याम रैकवार (ग्रामीण )
वाईट-3- पंकज अहिरवार (समाजसेवी)
– हैरानी की बात तो यह है जब जिले के स्वास्थ्य अधिकारी से झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही को लेकर पूछा गया तो उनका वही रटा रटाया जवाब की अपने इस संबंध में बताया है, टीम बनाकर जांच करवाते हैं, जितने जल्दी से जल्दी होगी कार्यवाही करने की कोशिश करेंगे, इससे तो यही लगता है की कहीं ना कहीं सीएमएचओ से लेकर विभाग के अन्य अधिकारियों का झोलाछाप डॉक्टरों को संरक्षण प्राप्त है।
वाईट-4- डॉ. ओ.पी. अनुरागी (सीएमएचओ टीकमगढ़)
टीकमगढ़ रिपोर्टर प्रशांत सिंह
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/