June 8, 2026

टीकमगढ़ में बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जमीनी विवाद की आशंका

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक चेनु घोष और उनकी पत्नी पानाबाई के शव रविवार सुबह सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस के अनुसार दोनों शनिवार रात खेत पर सो रहे थे। आशंका है कि अज्ञात बदमाशों ने लाठियों से हमला कर उनकी हत्या की और बाद में शवों को खेत से उठाकर सड़क किनारे फेंक दिया।
प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और FSL (एफएसएल) टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एफएसएल अधिकारियों के मुताबिक दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

रिपोर्टर – प्रशांत सिंह
टीकमगढ़ |

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें | आज का अपडेट 8 june 2026

Next Post

आधी रात पुलिसकर्मी की दबंगई का आरोप, नाबालिग से मारपीट का CCTV आया सामने

post-bars

Leave a Comment