टीकमगढ़ सब्जी मंडी में व्यवस्था सुधार अभियान, पर्ची सिस्टम से दुकानदारों को आवंटित किए गए स्थान
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
नगर की नजाई सब्जी मंडी में मंगलवार को दुकानदारों को उनके निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों, यातायात पुलिस और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। दुकानदारों को अनाउंसमेंट के माध्यम से आवंटित स्थान पर बैठने तथा वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के निर्देश दिए गए।
जानकारी के अनुसार मंडी में मौजूद चार टीन शेडों पर बड़े दुकानदारों का कब्जा होने से छोटे दुकानदारों को धूप में बैठकर व्यापार करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद अभिषेक खरे ‘रानू’ तथा नगर पालिका की टीम ने पहल करते हुए टीन शेड के अंदर छोटे-छोटे ब्लॉक तैयार कराए। इसके बाद पर्ची सिस्टम के माध्यम से दुकानदारों को निष्पक्ष रूप से स्थान आवंटित किए गए। इस व्यवस्था से छोटे व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्टर प्रशांत सिंह
टीकमगढ़।
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/