धर्मेंद्र सिंह चौहान का आरोप: गाँवों में पहुँच रही अवैध शराब, खाद के लिए भटक रहे किसान
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र और कथित दलालों की मिलीभगत से गाँव-गाँव में अवैध शराब की खेप धड़ल्ले से पहुँचाई जा रही है। इससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है, जबकि जिम्मेदार विभाग मौन बने हुए हैं।
धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि एक ओर अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है, वहीं दूसरी ओर किसान खाद और उर्वरक की भारी कमी से जूझ रहे हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की फसलें प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि शराब की आपूर्ति के लिए तंत्र सक्रिय है, तो किसानों तक खाद पहुँचाने की व्यवस्था क्यों विफल साबित हो रही है।
उन्होंने सरकार से अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई और किसानों को तत्काल पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
रत्ना चौहान
खातेगाँव
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/