भोपाल में CP संजय कुमार का जनसंवाद | नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश 🚨👮
भोपाल में CP संजय कुमार का जनसंवाद, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश
भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने नागरिकों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में शराब और गाजा पीने वालों पर कार्रवाई, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, स्कूल और काली जी मंदिर के आसपास नशाखोरी रोकने तथा गौतम नगर में हुई तोड़फोड़ की घटना पर कार्रवाई की मांग उठाई।
सीपी संजय कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों को ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि किसी भी अवैधानिक गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 पर दें। वहीं मादक पदार्थ और अवैध हथियारों से जुड़ी सूचना मोबाइल नंबर 7587648330 पर साझा करने को कहा गया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
रेपिर्टर रत्ना चौहान
भोपाल
#Bhopal #CPSanjayKumar #JanSamvad #ChholaMandir #MPPolice #CyberSafety #TrafficRules #Dial112 #DrugFreeMP #BhopalNews