June 11, 2026

मप्र की ‘सुगम बस सेवा’ 1 अगस्त से शुरू, किराया होगा सिर्फ ₹1.25 प्रति किमी

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
मध्य प्रदेश सरकार 1 अगस्त से बहुप्रतीक्षित ‘सुगम बस सेवा’ शुरू करने जा रही है। पहले चरण में इंदौर को मुख्य केंद्र बनाते हुए प्रदेश के बड़े शहरों और जिलों के लिए 250 बसें संचालित की जाएंगी। इनमें 50 बसें अंतर्राज्यीय होंगी, जिससे यात्रियों को कम खर्च में दूसरे राज्यों की यात्रा का विकल्प मिलेगा।
सरकार ने बस सेवा का बेसिक किराया ₹1.25 प्रति किलोमीटर तय किया है, यानी 100 किमी की यात्रा के लिए ₹125 किराया देना होगा। दूरी के आधार पर प्रमुख शहरों की प्रस्तावित किराया सूची भी तैयार की गई है।
परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के अनुसार, किराया निर्धारण में सभी पहलुओं का ध्यान रखा गया है। अब तक प्रदेश में बस किराया तय करने का कोई वैज्ञानिक फॉर्मूला नहीं था, जिससे निजी बस संचालक अक्सर मनमाना किराया वसूलते थे। नई व्यवस्था से यात्रियों को राहत मिलेगी और लंबी दूरी के रूटों पर ₹200 से ₹400 तक की बचत संभव होगी।

रिपोर्टर: रत्ना चौहान, भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

सीधी में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर पुतला दहन

Next Post

दिग्विजय सिंह का आरोप: खरीद-फरोख्त में नाकाम रही BJP, इसलिए खेला नया दांव

post-bars

Leave a Comment