October 2, 2026

रतलाम रेल मंडल में ट्रेन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, 86 लोको में लगा ‘कवच 4.0’ | DoorDrasti News

रेल यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच 4.0’ लगाने का काम तेजी से जारी है। इस प्रणाली के जरिए ट्रेन संचालन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

रतलाम डीजल शेड में लोकोमोटिव को ‘कवच 4.0’ प्रणाली से लैस किया जा रहा है। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे के अनुसार, नागदा से गोधरा रेलखंड पर कवच 4.0 लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। अब डीजल शेड में लोकोमोटिव में इस प्रणाली को स्थापित करने का काम जारी है।

रतलाम डीजल शेड में कुल 96 लोकोमोटिव में कवच प्रणाली लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से अब तक करीब 86 लोको में कवच लगाया जा चुका है। इनमें 7 पैसेंजर लोको और 61 गुड्स लोको शामिल हैं। शेष लोकोमोटिव में भी कवच लगाने का काम आगे जारी रहेगा।

📍 रिपोर्ट: तिलक जाटव | रतलाम

#Ratlam #RatlamRailDivision #Kavach40 #IndianRailways #RailwaySafety #WesternRailway #RatlamNews #TrainSafety #RailwayNews #MPNews #MadhyaPradesh #DoordrastiNews

👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए DoorDrasti News को Like, Share और Subscribe करना न भूलें! 🔔

📌 Text Context: Ratlam, RatlamRailDivision, Kavach40, IndianRailways, RailwaySafety, WesternRailway, RatlamNews, TrainSafety

Prev Post

घायल पायलट ने बचाई 174 जानें | Flydubai Flight FZ1073 Crisis

Next Post

MP में Commercial LPG Cylinder महंगा, शादी-त्योहार पर असर?

post-bars

Leave a Comment