May 18, 2026

स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन को मिली नई सौगात | रीवा-इतवारी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू 🚆🎉

**कटनी | लखन दुबे | 9993850088**
**स्लग: स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन को मिली नई ट्रेन की सौगात**

**एंकर:**
कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। अब रीवा-इतवारी-रीवा एक्सप्रेस का ठहराव स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया है।
शनिवार को बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी स्टेशन पहुंचे और ट्रेन का भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि का श्रेय सांसद बी. डी. शर्मा और विधायक प्रणय प्रभात पांडे को दिया।
इस नई सुविधा से क्षेत्र के लोगों को विशेष रूप से नागपुर जैसे शहरों तक उपचार और यात्रा के लिए बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए आवागमन भी अधिक सुगम होगा। इससे स्लीमनाबाद और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने कहा कि भविष्य में अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए भी प्रयास जारी रहेंगे।

**बाइट:** प्रणय प्रभात पांडे, विधायक बहोरीबंद

Prev Post

भोपाल में महिला कांग्रेस का ‘धक्कामार आंदोलन’ | पेट्रोल-डीजल महंगाई पर सरकार को घेरा ⛽🚨

Next Post

सिवनी के होटल शांति वन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हंगामा | पुलिस जांच में जुटी 🚨🏨

post-bars

Leave a Comment