स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर पर सवाल | असरावद खुर्द में कचरे के पहाड़ से उठ रहा ज़हरीला धुआं 🚨🔥
स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर पर सवाल! असरावद खुर्द में कचरे के पहाड़ से उठ रहा ज़हरीला धुआं
इंदौर… जिसे देश का सबसे स्वच्छ शहर कहा जाता है। लेकिन इसी शहर के पास असरावद खुर्द गांव से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने स्वच्छता के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
असरावद खुर्द में खेतों के पास कचरे के विशाल ढेर में खुलेआम आग लगाई जा रही है। आग से उठता जहरीला धुआं पूरे इलाके में फैल रहा है। इससे ना सिर्फ पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि किसानों की फसलें और जमीन भी प्रभावित हो रही हैं।
चारों तरफ प्लास्टिक और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस धुएं से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं बेजुबान जानवर भी इस गंदगी और प्रदूषण के बीच रहने को मजबूर हैं।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब इंदौर लगातार स्वच्छता में नंबर-1 का दावा करता है, तो आखिर गांवों में ऐसी लापरवाही क्यों?
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाही करता है… और क्या असरावद खुर्द के लोगों को इस जहरीले धुएं से राहत मिल पाएगी या नहीं।
रिपोर्टर रत्ना चौहान
इंदौर
#Indore #AsarawadKhurd #SwachhBharat #IndoreNews #Pollution #GarbageFire #EnvironmentalCrisis #MPNews #ViralNews #CleanCityReality