June 15, 2026

अफवाह बनी मौत की वजह! मुरैना में रेल हादसे में 4 की दर्दनाक मौत

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। हेतमपुर-घेर सेक्शन के पास खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में किसी ने चेन पुलिंग कर दी और आग लगने की झूठी अफवाह फैला दी। अफवाह से घबराए कई यात्री ट्रेन से उतरकर बगल की रेलवे लाइन पर पहुंच गए। इसी दौरान दूसरी ट्रैक पर तेज रफ्तार से गुजर रही फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 3 महिलाओं और एक 4 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाया। रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जेएजी स्तर के अधिकारियों की जांच समिति गठित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि चेन पुलिंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा अफवाहों पर भरोसा करने के खतरनाक परिणामों की एक बड़ी चेतावनी है।

रत्ना चौहान
मुरैना

#MorenaRailAccident #MadhyaPradesh #RailwayNews #TrainAccident #PatalkotExpress #BreakingNews #SafetyFirst #StopRumours #IndianRailways #MorenaNews

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिले 1835 करोड़ रुपए

Next Post

5 किलो तक का ‘नूरजहां’ आम बना आकर्षण का केंद्र, हजारों में बिक रहा एक फल

post-bars

Leave a Comment