May 27, 2026

इंदौर में जल संकट पर कांग्रेस का धरना | जीतू पटवारी बोले- भाजपा सरकार पानी तक नहीं दे पाई 🚰🚨

इंदौर में जल संकट पर कांग्रेस का धरना, जीतू पटवारी बोले: भाजपा सरकार पानी तक नहीं दे पाई

इंदौर/भोपाल, 26 मई 2026. इंदौर में गहराते पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई.

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में भाजपा के दो कैबिनेट मंत्री, नौ विधायक, एक सांसद और एक महापौर होने के बावजूद शहर की जनता पीने के पानी को तरस रही है. उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार सिर्फ प्रचार और आयोजनों में व्यस्त है, जबकि आम नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है. यह सरकार जल संकट जैसी मूलभूत समस्या के समाधान में पूरी तरह विफल रही है.”

पटवारी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखेगी. अगर इंदौर को जल्द नियमित पानी नहीं मिला तो कांग्रेस बड़ा जनआंदोलन करेगी.

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, आईसीसी सचिव सत्यनारायण पटेल, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, ग्रामीण अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी समेत बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रिपोर्टर रत्ना चौहान

#IndoreWaterCrisis #JituPatwari #CongressProtest #MPPolitics #IndoreNews #JalSankat #WaterCrisis #BJPvsCongress #MadhyaPradesh #IndoreDharna #BreakingNews #PeeneKaPaani #इंदौर #जीतूपटवारी #कांग्रेस

Prev Post

उज्जैन में उत्कृष्ट आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली ई-साइकिल की सौगात 🚴‍♀️

Next Post

NH-44 बना जंग का मैदान! 🔥 RTO पोस्ट पर ट्रक ड्राइवरों का तांडव, तोड़फोड़-आगजनी 🚛🚨

post-bars

Leave a Comment