September 23, 2026

इंदौर में BJYM अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने ‘सेवा संकल्प यात्रा’ , राहुल गांधी के पास विषय का अभाव

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

इंदौर में BJYM अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में की शिरकत – कहा, राहुल गांधी के पास विषय का अभाव

News:

इंदौर/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी सोमवार को मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे। उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत धार एवं इंदौर ग्रामीण में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।

डॉ. जोशी ने इंदौर ग्रामीण के बेटमा में गुजरात के वडनगर से आई सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत किया और यात्रा में शामिल हुए। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में युवा मोर्चा द्वारा वाराणसी और वडनगर से ‘सेवा संकल्प यात्रा’ शुरू की गई है, जो गांव-गांव पहुंचकर युवाओं को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि युवाओं को समाज के बीच जाकर सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का अवसर है। यात्रा के दौरान सेवा, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जनजागरण की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि उनके कार्यक्रमों में ठोस विषय-वस्तु का अभाव दिखता है और वे अपनी पीआर टीम की तैयार सामग्री पर निर्भर रहते हैं। देश का युवा आज जागरूक है, उसे भ्रमित नहीं किया जा सकता।

इस दौरान डॉ. जोशी ने बेटमा में डॉ. भीमराव अंबेडकर और पूर्व मंत्री निर्भय सिंह पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, धार के भोजशाला में मां वाग्देवी की पूजा की, गुरुद्वारे में माथा टेका और कुंडेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक किया। उन्होंने श्रमोदय विद्यालय में पौधारोपण और विद्यार्थियों से संवाद भी किया।

मंगलवार को वे बाकानेर में पौधरोपण, बोरी बंधान, गौशाला सफाई और समरसता भोज में शामिल होंगे।

रिपोर्टर
रत्ना चौहान

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

छपारा में गणेशोत्सव की धूम, जयघोष से गूंजा नगर

post-bars

Leave a Comment